अररिया, अप्रैल 18 -- अररिया, संवाददाता गुरुवार को अररिया कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बैनर तले पोषण पखवाड़ा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष पोषण पखवाड़ा का मुख्य थीम शुद्ध जल और स्वच्छता से स्वस्थ्य बचपन है। दी गई जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को पोषण और कुपोषण के बारे में जागरूक करना है। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो अशोक पाठक ने अभिभावकों के स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों का उत्तर देते हुए बच्चों, गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण से भरपूर आहार पर जोर दिया। साथ ही अभिभावकों और बच्चों से स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद और व्यायाम सहित अन्य शारीरिक गतिविधियां जरूरी हैं। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.