बलरामपुर, मार्च 21 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र -रेहरा बाजार के कम्पोजिट विद्यालय-उदयपुर में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार वर्मा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिवंश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती बंदना के उपरान्त बच्चों द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों के मनमोहक सांस्कृतिक झांकियां, नृत्य, नाटक आदि की लोगों ने खूब सराहना की। बच्चों के कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा किया गया। खंड विकास अधिकारी ने विभागीय व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी देते हुए विद्यालय परिवार की प्रशंसा की। साथ ही अपने स्तर से हर संभव सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सीताराम वर्मा सहित समिति के सदस्यगण, अभिभावक व गणमान्य ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.