रांची, जुलाई 25 -- रांची, संवाददाता। सिल्ली थाना क्षेत्र के जुमला गांव में बच्चों के खेल को लेकर हुए विवाद में चाकू मारकर की गई हत्या के मामले में 29 जुलाई को कोर्ट का फैसला आने वाला है। अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत में मामले में अंतिम बहस पूरी होने के बाद फैसले की तारीख 29 जुलाई निर्धारित की है। मामले में चार आरोपियों बासुदेव मुंडा, बाबूलाल मुंडा, सुनील मुंडा और अर्जुन मुंडा मुकदमे का सामना कर रहे हैं। यह मामला सिल्ली थाना कांड संख्या 54/2023 से जुड़ा है, जो मृतक आसनी मुंडा की पत्नी पारो देवी के बयान पर दर्ज किया गया था। प्राथमिकी के अनुसार, 22 जून 2023 को मृतक की बेटी राधिका कुमारी और अशोक कुमार खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा छुड़ाने पहुंचे आसनी मुंडा को आरोपी बासुदेव मुंडा ने गाली-गलौज की और कुछ देर ...