प्रयागराज, जनवरी 4 -- हैपी लाइफ फैमली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार को कटरा रामलीला कमेटी के रामवाटिका परिसर में जरूरतमंद बच्चों का सामूहिक जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि हर बच्चे प्रतिभाशाली होते हैं, जरूरत होती है कि उन्हें समय पर मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक सार्थक प्रयास है। अतिथियों ने बच्चों को उपहार भेंट किया और शुभकामनाएं दीं। संस्था के अध्यक्ष व संस्थापक जितेश केसरवानी ने कहा कि नववर्ष के पहले रविवार को पिछले छह वर्षों से सामूहिक जन्मोत्सव मनाया जाता है। संयोजक उत्कर्ष केसरवानी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य निराश्रित और दिव्यांग बच्चों के जीवन में खुशी लाना है। अतिथि डॉ. बीके कश्यप, टैगोर पब्लिक स्कूल की शिक्षिका अंशु ने विचार व्यक्त किए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.