कोडरमा, जनवरी 6 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। सरकारी स्कूल में पढ़नेवाले कई छात्र-छात्राओं का बैंक खाता का केवाईसी अपडेट न होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। सरकार के द्वारा मिलने वाली छात्रवृति, पोशाक की राशि समेत अन्य राशि उनके खाता में आने में परेशानी हो सकती है। इससे उन्हें सरकारी योजना के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। गौरतलब है कि दो-तीन माह पूर्व बैंकों द्वारा चंदवारा प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में कैंप लगाकर कुछ स्कूलों के छात्र-छात्राओं का केवाईसी किया गया था, उसके बाद से अब तक कई बच्चों का केवाईसी नहीं हुआ। इस संबंध में शिक्षा विभाग के बीपीओ विजय कुमार बर्णवाल ने बताया कि खाता खोलने के एक साल तक किसी तरह का ट्रांजेक्शन नहीं होने पर खाता डिएक्टिव हो जाता है, जिसके कारण केवाईसी की जरूरत पड़ती है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर जिला को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.