संतकबीरनगर, फरवरी 21 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल के पश्चिम टोला मोहल्ले में शुक्रवार सुबह बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में मामूली मारपीट हो गई। जिसके कुछ घंटे बाद विवाद में शामिल एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आजाद अहमद पुत्र बरकत, निवासी पश्चिम टोला ने बताया कि सुबह उनके बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर पड़ोसी रहीसुन्निसा पत्नी अरशद से कहा सुनी हो गई थी। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मामूली मारपीट भी हुई। आरोप है कि इसी के बाद उनकी पत्नी मुबस्सिरा (32) की तबीयत बिगड़ गई और करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मृतका के मायके के पक्ष लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार मृतका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.