मिर्जापुर, अक्टूबर 7 -- मिर्जापुर, संवाददाता। कोल्ड्रिफ बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के सभी कफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी क्रम में जिला औषधि निरीक्षक संतोष कुमार पटेल ने सोमवार को शहर के मेडिकल स्टोर और ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण किया। दुकानों पर दवा की जांच की। विशेष रुप से कोल्ड्रिफ सिरप को लेकर दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण में श्रीसन फार्मा निर्मित औषधि का भंडारण नहीं मिला। औषधि निरीक्षक ने दुकानों से बच्चों के कफ सिरप और दवा समेत कुल नौ औषधी के नमूने लिए। इन नमूने को जांच के लिए लैब भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा। जिला औषधि निरीक्षक संतोष पटेल ने बताया कि दवा की दुकानों और ड्रग वेयर हाउस की जांच की गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.