मुरादाबाद, जून 12 -- बच्चों के लिए कपड़े खरीदने के लिए साप्ताहिक पैठ को गई महिला लापता हो गई। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। तहसील क्षेत्र के गांव बहादुरगंज निवासी मतलूब हुसैन ने अपनी बेटी फोजिया की शादी लगभग 5 साल पहले थाना बिलारी के गांव धर्मपुर कला निवासी शमशेर पुत्र शाहिद के साथ की थी। फोजिया मंगलवार 10 जून की सुबह 11:00 बजे अपने बेटे के लिए कपड़े खरीदने को नाखून के पैठ बाजार में गई थी, जहां से वह लापता हो गई। युवती के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपहरण की आशंका जताते हुए बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.