गाज़ियाबाद, फरवरी 8 -- गाजियाबाद, संवाददाता। बच्चों के आधार कार्ड फ्री में अपडेट करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब जिले के डाकघर स्थित आधार केंद्र पर 14 जुलाई तक 15 से 17 वर्ष के बच्चों के आधार कार्ड फ्री में अपडेट किए जाएंगे। इससे कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को विशेष लाभ होगा। राजनगर स्थित डाकघर कार्यालय के एएसपी एसपी सिंह ने बताया कि पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड निशुल्क बनता है। अब 14 जुलाई तक 15 से 17 साल के बच्चों के आधार कार्ड फ्री में अपडेट किए जाएंगे। आधार केंद्र पर सुबह 10 बजे से चार बजे तक आधार कार्ड से संबंधित कार्य होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...