सुपौल, नवम्बर 27 -- सुपौल, वरीय संवाददाता सुपौल समेत पूरे प्रदेश के सरकारी प्राथमिक, मध्य एवं माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं की अब टैबलेट के माध्यम से हाजिरी बनाई जाएगी। इस बाबत सभी विद्यालयों के विद्यालय प्रधान तथा संबंधित एक-एक नोडल शिक्षक को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक मयंक वरवड़े ने सुपौल समेत सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) को निर्देश दिया है। अलग-अलग जिलों के विद्यालयों के विद्यालय प्रधान तथा नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण कैलेंडर में निर्धारित तिथि के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण के लिए कुल चार स्लॉट तय किये गए हैं। पहला स्लॉट सुबह 10.30 से 11.30, दूसरा 11.40 से 12.40, तीसरा दोपहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.