कोडरमा, जनवरी 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी धुर्वा स्थित लापता बच्चों के आवास पर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी लेते हुए बच्चों की शीघ्र व सकुशल बरामदगी का भरोसा दिया। इस दौरान बच्चों की मां ने अपनी व्यथा रखी। केंद्रीय मंत्री ने झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा से बातचीत कर परिजनों की बात सीधे शीर्ष स्तर तक पहुंचाई और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अन्नपूर्णा देवी ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से लगातार समन्वय बनाए रखते हुए बच्चों की जल्द से जल्द खोज और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.