लातेहार, फरवरी 9 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में शैक्षणिक टूर पर जा रही बच्चों से भरी बस पर एक नाबालिग मनचले लड़के ने पत्थर फेंक दिया, जिससे बस का शीशा टूट गया। आगे बैठे कुछ बच्चे और शिक्षकों को हल्की चोटें आई। घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम हामी पंचायत भवन के पास की है। गुमला जिला अंतर्गत बघिमा पलकोट राजकीय बुनियादी विद्यालय के 65 बच्चे अपने शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ एक बस में सवार होकर शैक्षणिक टूर के लिए निकले हुए थे। वे बेतला, नेतरहाट और लोध जलप्रपात समेत कुल 5 स्थलों का भ्रमण करने जा रहे थे। लेकिन लोध जलप्रपात जाने के दौरान जैसे ही उनकी बस हामी पंचायत भवन से आगे पहुंची, सड़क के किनारे खड़े एक नाबालिग मनचले लड़के ने अनायास ही बिना कारण पत्थर बस के शीशे पर दे मारा।ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए फौरन बस रोक दी। बस के शीश...