महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवांकला में बच्चों की लड़ाई में बड़े शामिल हो गए। इसमें मां-बेटे को जमकर पीट दिया गया, जिससे दोनों जख्मी हो गए हैं। पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित मोहित ने नौतनवा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है कि वह अनुसूचित जाति का है। उसके बेटे आकाश से गांव के एक लड़के से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि बच्चों में झगड़े के बाद आरोपी उसके बेटे को बुरी तरह से पीट रहे थे और जाति सूचक शब्दों से भद्दी भद्दी गाली दे रहे थे। बेटे को बचाने के लिए उसकी मां गुंजा दौड़ी तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह से पीटा और धमकी दी। उसने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.