पूर्णिया, सितम्बर 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।हर साल की तरह इस साल भी 14 सितंबर को बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल में माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए विशेष व्रत रखेंगी। इसे जितिया व्रत कहा जाता है। इस बार व्रत का ओठगन सुबह 4:32 बजे होगा, जिसके बाद बिना जल-भोजन के 26 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। अगली सुबह 15 सितंबर को पारण के साथ यह व्रत सम्पन्न होगा। जितिया व्रत की पौराणिक कथा भी दिलचस्प है। कहा जाता है कि राजकुमार जीमूतवाहन ने नागजाति की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। उनके इस त्याग को याद करते हुए, माताएं निस्वार्थ भाव से अपने बच्चों की रक्षा और कल्याण के लिए यह व्रत करती हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त माताएं इस दिन विशेष पूजा करती हैं। स्नान करके भगवान विष्णु, माता जीमूतवाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.