लखनऊ, मार्च 19 -- काकोरी,संवाददाता। काकोरी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव-एक में हुए वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख काकोरी नीतू यादव, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राम मूर्ति सिंह एवं शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय को निपुण बनाने वाले सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय सिंह, शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष ममता यादव, एआरपी मनीषा बाजपेयी, अरविंद वर्मा, कृष्णा कुमारी, ज्ञानवती सहित न्याय पंचायत बड़ागांव के समस्त अध्यापक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.