कोडरमा, फरवरी 8 -- जयनगर,कोडरमा। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लिखा: सुखद खबर जयनगर स्थित बिरहोर टोला से लापता बच्चे सुरक्षित रूप से गया जी से बरामद कर लिए गए हैं। सबसे बड़ी राहत यह है कि सभी बच्चे सकुशल हैं। ईश्वर का धन्यवाद और बच्चों के परिजनों को बधाई।बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इस दिशा में हमारी प्रतिबद्धता निरंतर बनी रहेगी। बच्चों की तलाश में लगे सभी को बधाई: डॉ नीरा कोडरमा के जयनगर से लापता सभी 10 बच्चों के गयाजी से बरामद होने के मामले में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने इसे बेहतर प्रयास बताया। कहा कि कमजोर वर्गों की सुरक्षा और कल्याण की जिम्मेवारी जिला प्रशासन की है। इसपर ध्यान रखने की जरूरत है। बच्चों की तलाश में शामिल सभी टीम को बधाई। जिला प्रशासन बधाई के पात्र: जानकी बिरहोर बच्चों की सकुशल बरामदगी पर झा...