पटना, दिसम्बर 9 -- राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के नामांकित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति देने के लिए 121 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। शिक्षा विभाग संयुक्त सचिव ने इसकी सूचना महालेखाकार को दे दी है। यह राशि उन बच्चों को दी जाती है, जिनकी उपस्थिति 75 फीसदी से अधिक है। जानकारी के अनुसार प्री मैट्रिक वार्षिक छात्रवृत्ति में कक्षा एक से चार तक के विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी 1200 रुपये, कक्षा पांच से छठवीं के बच्चों को प्रति विद्यार्थी 2400 रुपये और कक्षा सात से आठवीं तक के विद्यार्थियों को 3600 रुपये दिये जाते हैं। यह राशि अब डीबीटी के जरिये बच्चों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.