ललितपुर, अक्टूबर 25 -- मड़ावरा। आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा व निर्यापक मुनिश्री सुधासागर महाराज के निर्देशन से संचालित आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला में वार्षिकोत्सव उल्लास और संस्कारों से मनाया गया। इस दौरान मंच पर नन्हें बच्चों की प्रस्तुतियों से सभागार भावविभोर हो उठा। तालियों की गड़गड़ाहट रुकने का नाम नहीं ले रही थी। कार्यक्रम की शुरुआत मंगल प्रस्तुति मंगलाचरण से हुई। जिसमें समाधिस्थ आचार्य महाराज की महाप्रयाण शोभा यात्रा की झांकी ने सभी की आंखें नम कर दीं। उनके समाजहितकारी कार्यों और सहयोगी संस्थाओं पूर्णायू, प्रतिभास्थली और हथकरघा की प्रेरणादायी झलकियों ने समर्पण और सेवा की भावना को जीवंत किया। इसके बाद बच्चों की भक्ति प्रस्तुति 'आओ रे आओ रे विद्यासागर मेरे आंगणा' ने वातावरण को पूर्णत: श्रद्धामय बना दिया। सफेद ...