सिद्धार्थ, मार्च 7 -- डुमरियागंज। क्षेत्र के महनुआ खास गांव के प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बीईओ राजेश कुमार ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए पुरस्कृत किया। बच्चों ने स्वागत गीत व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता अभियान पर नाट्य रूपांतरण किया। इसे देखकर लोगों ने उत्साहवर्धन किया। बीईओ ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा व प्रतिभा में निखार करने में ऐसे आयोजनों का अहम योगदान रहता है। इस दौरान संत कुमार, प्रधान नसीबुल्लाह, अब्दुल हकीम, नयनतारा देवी, कमलेश पाण्डेय, अशोक, सुखराम, बुद्धिराम, पुष्पा देवी, अजोरे यादव, रामचन्द्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.