लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- पसगवां ब्लॉक परिसर में भव्य कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें छात्रों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल और पोस्टर प्रस्तुत किए। खंड शिक्षाधिकारी संजीव कुमार भारती और खंड विकास अधिकारी मोहित कौशिक ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में गन्ना समिति चेयरमैन अखिलेश त्रिवेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.