समस्तीपुर, फरवरी 11 -- समस्तीपुर। न्यू टेक्नो मिशन स्कूल का सातवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ तरुण कुमार, एडीएम ब्रजेश कुमार, एसडीओ दिलीप कुमार, डीएसपी केके दिवाकर, डॉ विनय कुमार, स्कूल के निदेशक मुकुंद कुमार सिंह एवं उदय कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। तत्पश्चात निदेशक श्री सिंह ने तमाम अतिथियों का शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ तरुण कुमार ने कहा कि बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा को तराशना और निखारना किसी स्कूल का प्रथम दायित्व होता है। निदेशक मुकुंद कुमार के नेतृत्व में न्यू टेक्नो मिशन स्कूल महज सात वर्षों में बखूबी यह जिम्मेदारी निभा रहा है। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्...