छपरा, फरवरी 22 -- फोटो 10 वीआईपी स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव व अन्य विद्यालय सफल मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम: सीग्रीवाल शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने वीआईपी स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में की शिरकत कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा को देख शिक्षा मंत्री ने अभिभावकों को दी नसीहत रिविलगंज। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। मोबाइल से दूरी बनाकर बच्चे पुस्तकों से जुड़ाव रखें। आज की तकनीकी दुनिया में भी पुस्तक का स्थान सर्वोपरि है। बच्चों की जिज्ञासाओं को समझने का अभिभावक प्रयास करे, उनपर अपनी इच्छा न थोपें। शिक्षामंत्री सुनील कुमार रविवार को मुकरेडा स्थित वीआईपी स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में बोल रहे ...