हापुड़, अक्टूबर 13 -- संतान की सुख शांति के लिए सोमवार को हापुड़ में महिलाओं ने अहोई अष्टमी का पर्व मनाया। माता अहोई अष्टमी का व्रत रखकर बच्चों के खुशहाल और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। महिलाओं ने विधि विधान से माता अहोई अष्टमी की पूजा कर शाम को व्रत खोला। अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को किया जाता है। अहोई का व्रत महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। अपनी संतान की दीर्घायु के लिए वह अष्टमी का व्रत रखती हंै। जो बच्चों को कष्टों और संकटों से दूर रखता है। पंड़ित संतोष तिवारी ने बताया कि कार्तिक मास की आठे को पडऩे के कारण इसको अहोई अष्टमी कहा जाता है। अहोई अष्टमी पर महिलाएं अपनी संतान के लिए मुख्यत: बेटों के लिए व्रत रखती हैं। घरों में शाम को अहोई माता की कहानी पढ़ी जाती है। सोमवार को अहोई माता की विधि विधान से पूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.