उरई, फरवरी 8 -- उरई। बच्चों को उनकी कमियों पर ध्यान देने के बजाय खूबियों व क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करें। यह बात सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रत्यूष प्रकाश ने कही। यहां पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूल में शिक्षा के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पुरुस्कृत किया। 7 फरवरी शनिवार देर शाम सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल का वार्षिक उत्सव हुआ। मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रत्यूष प्रकाश ने कहा खुद पर और अपनी संपूर्णता पर विश्वास रखो। जानो कि तुम्हारे भीतर कुछ ऐसा है जो हर बाधा से बड़ा है। जबकि अभिभावकों को चाहिए कि वो बच्चों को आंतरिक शक्ति को पहचानने और यह विश्वास करने के लिए प्रेरित करें कि वे किसी भी बाधा क...