प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज। नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में ओम प्रकाश निरंकारी पिछले पांच साल से जीवन यापन कर रहे हैं। उनके दो बेटे हैं सूरज प्रकाश और नीरज। सूरज प्रकाश की शादी हो गई है जबकि नीरज अविवाहित हैं। दोनों बच्चे बेनीगंज में रहते हैं। ओमप्रकाश ने बताया कि बच्चों को पढ़ाया-लिखाया, उनसे उम्मीद थी कि बुढ़ापे में सहारा बनेंगे। लेकिन बच्चों की उपेक्षा से घर भी छूट गया। यहां कोई मिलने भी नहीं आता। ओम प्रकाश की तरह ही नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में चार साल से राम दुलारे भी जीवन का अंतिम पड़ाव काट रहे हैं। राम दुलारे ने बताया कि मेरे छह बेटे हैं जो आईईआरटी के पास घर पर रहते हैं। सभी बच्चे अपने-अपने व्यवसाय से जुड़े हैं। पहले मैं मार्बल लगाने का कार्य करता था। दो बेटों को राजगीरी व मार्बल का कार्य सिखाया। एक दिन मार्बल का टुकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.