मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति व उनके होमवर्क से लेकर सरकारी योजनाओं तक के बारे में अभिभावकों को जानकारी मिलेगी। 28 जून को सभी सरकारी स्कूलों में विशेष अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी होगी। स्वागत सप्ताह के दौरान गृह कार्य एक्सप्रेस से लेकर गणित एक्सप्रेस तक में अव्वल आए बच्चों का नाम लिखा जाएगा, जिन्हें 28 जून को सम्मानित भी किया जाएगा। डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान सुजीत कुमार ने बताया कि इस पीटीएम का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा सरकार द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देना व उनका लाभ प्राप्त करने को लेकर अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। स्वागत सप्ताह के दौरान गृह कार्य, पढ़ाई का कोना तथा बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.