औरंगाबाद, जनवरी 29 -- जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय में मगध प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक सईद अंसारी ने औरंगाबाद दौरे के क्रम में गुरुवार को पहुंचे। यहां उन्होंने सभी कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और शिक्षा के माध्यम से जीवन को बेहतर बनाने की अपील की। उन्होंने उद्यमिता और नवाचार को अपनाने पर बल दिया। प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह को विद्यालय को प्रांतीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए छात्रों के शैक्षणिक स्तर को और सुदृढ़ करने का सुझाव दिया। उन्होंने छात्रों से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनके सटीक उत्तर देकर विद्यार्थियों ने उन्हें प्रभावित किया। पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष और प्रोजेक्टर आधारित शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन कर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान जिला शिक्षा पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.