अमरोहा, फरवरी 6 -- हसनपुर, संवाददाता। विकास क्षेत्र गंगेश्वरी के बीआरसी चदंनपुर खादर पर शुक्रवार को आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। शुभारंभ करते हुए बीईओ अनिल कुमार ने कहा कि बच्चों का शारीरिक स्वास्थ्य उनकी शैक्षणिक प्रगति का आधार है। यदि बच्चा कृमि से ग्रसित है तो वह कुपोषण और एनीमिया का शिकार हो जाता है, जिससे पढ़ाई भी प्रभावित होती है। बीईओ ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने विद्यालयों में शत प्रतिशत बच्चों को दवा का सेवन सुनिश्चित कराएं। डॉ. धीरज नारायण ने एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने की विधि व उसके लाभ की विस्तार से जानकारी दी। हिदायत दी कि यह दवा बच्चों को स्कूल परिसर में शिक्षकों की देखरेख में ही खिलाई जाए। बीमार बच्चों को दवा नहीं दी जाए। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.