कन्नौज, मार्च 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पूर्व राज्यमंत्री भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि बच्चों को भविष्य बनाने में शिक्षक की महती भूमिका होती है। समाज में शिक्षकों का बहुत बड़ा दायित्व निभाना पड़ता है। यह बात उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी में आयोजित अभिभावक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि एक इंजीनियर बिगड़ जाए, तो एक-दो पुल गिर सकते हैं। एक डॉक्टर यदि दायित्वों का सही निर्वाह न कर पाए, तो दो-चार मरीजों की जान पर बन सकती है और यदि एक शिक्षक बिगड़ जाए, तो पूरी नस्ल बिगड़ जाती है। ऐसे में बच्चों का पूरा दायित्व शिक्षकों के कंधे पर होता है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी की प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव व उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.