बदायूं, सितम्बर 22 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सांसद खेल महोत्सव विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला में हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार व क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। स्कूल के स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि व विधायक का फूल माला पहनाकर व शाल उड़ाकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा बच्चों का मानसिक विकास पढ़ाई से होता है, जबकि शारीरिक विकास खेलने से होता है। सरकार की मंशा है कि युवा पीढ़ी शरीर से विकसित हो। जिसके लिए सरकार द्वारा खेल आयोजन कराये जा रहे हैं। देश का युवा जब मजबूत होगा तो देश भी मजबूत होगा। डेढ़ सौ करोड़ भारतवासियों की वजह से हिंदुस्तान का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। विश्व के एक देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.