प्रयागराज, अगस्त 26 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। अब प्रदेश के सभी बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का आधार बायोमीट्रिक अपडेट अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि किसी भी बच्चे को भविष्य में छात्रवृत्ति, डीबीटी या अन्य योजनाओं से जुड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े। विद्यालयों में बायोमीट्रिक अपडेट कराने की जिम्मेदारी संबंधित शिक्षकों को सौंपी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन विद्यालय अपनी आधार किट का उपयोग करेंगे, वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े विद्यालय क्षेत्रीय आधार कार्यालय से शिविर लगवाने या बेसिक विभाग की आधार किट का सहारा ले सकते हैं। स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने सभी जिलों के बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि पांच वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.