शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक का उद्देश्य तनावमुक्त रहकर कार्य करने और कार्य-जीवन संतुलन को मजबूत करना रहा। बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा के साथ परिवार, बच्चों और स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाकर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए दृष्टिकोण और जीवन जीने के नजरिए में बदलाव जरूरी है। बीते वर्ष की तुलना में अधिक स्मार्ट और योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर जनपद को आगे बढ़ाने की जरूरत है। डीएम ने कहा कि मेहनत, लगन और ईमानदारी से कार्य करने वालों को हमेशा प्राथम...