नैनीताल, फरवरी 24 -- मुक्तेश्वर। धारी क्षेत्र में घरों के पास गुलदार दिखने से लोग दहशत में हैं। मंगलवार को नैनीताल वन प्रभाग के उत्तरी गौला रेंज के तहत मानव-वन्यजीव संघर्ष के लिए संवेदनशील धारी क्षेत्र दीनी तल्ली के हाटमुंगेरो प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं व शिक्षकों को वन्यजीवों के व्यवहार की जानकारी दी गई। छात्रों को वन्यजीवों के विषय में आधारित क्विज के माध्यम से जानकारी दी गई। सही उत्तर देने वाले बच्चों को नववर्ष के कैलेंडर वितरित कर प्रोत्साहित भी किया। बच्चों को अकेले विद्यालय न आने, घरों के आसपास की झाड़ियों को साफ करने, खाद्य वस्तुओं को खुले में न फेंकने, माता पिता को अकेले जंगल जाने से मना करने को कहा गया। साथ ही उन्हें वनाग्नि से बचाव व वनाग्निकाल में वन विभाग की सहायता करने व वनों में आग लगाने वालों की सूचना वन विभाग को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.