दरभंगा, जनवरी 1 -- बीते कुछ वर्षों में जिले में बच्चे और युवाओं के बीच फुटबॉल का क्रेज तेजी से बढ़ा है। खासकर ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों में फुटबॉल के प्रति गहरी रुचि देखने को मिल रही है। क्रिकेट के बाद अब फुटबॉल ऐसा खेल बनता जा रहा है जिसमें जिले के युवा अपना भविष्य तलाश रहे हैं। विशेषज्ञों और खिलाड़ियों का मानना है कि यदि इन प्रतिभाशाली बच्चों को सही मार्गदर्शन, बेहतर कोचिंग और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो वे राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। दरभंगा जिले में फुटबॉल के प्रति यह बढ़ता रुझान केवल शौक तक सीमित नहीं है, बल्कि कई खिलाड़ी इसे करियर के रूप में अपनाने की सोच रहे हैं। स्कूल और कॉलेज स्तर पर पढ़ने वाले छात्र नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं और जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं म...