नैनीताल, मार्च 9 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के सीम गांव में रविवार को 'एक दिन की खुशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 500 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों और महिलाओं के बीच विभिन्न खेल व अन्य गतिविधियां कराई गईं। शुरूआत छोटे बच्चों की ताइक्वांडो और योग प्रतियोगिता से की गई। साथ ही योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इसके बाद अल्मोड़ा से आई सांस्कृतिक और रंगमच की टीम ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से खूब मनोरंजन किया। महिलाओं ने कुमाउनी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान महिलाओं के बीच पारंपरिक खेलों भी कराए गए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि खैरना चौकी इंचार्ज प्रकाश मेहरा ने महिलाओं को साइबर अपराध व उत्पीड़न की शिकायत तत्काल हेल्पलाइन नंबर या पुलिस को देने की अपील की। महिलाओं ने होली...