पाकुड़, अप्रैल 21 -- प्रखंड परिसर में सोमवार से आइरिश स्कैनर के माध्यम से प्रतिदिन ई-केवायसी किया जा रहा है। इसका लाभ वैसे लाभुक उठा सकते हैं जिनका फिंगर से ई-केवायसी नहीं हो पा रहा है। इस बावत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिदीप शील ने बताया कि सभी राशन कार्ड धारियों का ई-केवायसी जन वितरण दुकानदारों द्वारा ई-पोश मशीन से दुकान पर ही हो रहा है। परन्तु कुछ बच्चों एवं बुजुर्गों का फिंगर ईपोश मशीन में स्कैन न हो पाने के कारण उनका ईकेवायसी नहीं हो पा रहा है। जिसे देखते हुए जिला आपूर्ति कार्यालय से दो आइरिश स्कैनर मशीन दिया गया है ताकि वैसे लोगों का ई-केवायसी आंखों के माध्यम से किया जा सके। एमओ ने वैसे लाभुकों को ससमय प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना ई-केवायसी करवा लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.