देहरादून, अक्टूबर 22 -- रायपुर क्षेत्र में बच्चों को लेने स्कूल गई एक महिला के घर में चोरों ने सेंध लगाकर गहने और नकदी चोरी कर ली। वहीं, बसंत विहार में दूसरे मामले में चोरों ने कर्नल के घर से नल चोरी कर लिए। पुलिस के अनुसार, रायपुर थाने में कविता बिजल्वाण निवासी नत्थुवावाला ने तहरीर दी कि 15 अक्तूबर को वो बच्चों को लेने के लिए घर के समीप देहरादून वर्ल्ड स्कूल गई थीं। करीब एक घंटे बाद जब वो लौटी तो घर में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अल्मारी का दरवाजा खुला था। महिला ने देखा अल्मारी से नकदी और जेवरात गायब हैं। उधर, बसंत विहार थाने में कर्नल अनुराग नौटियाल ने तहरीर दी कि वो जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। इंदिरानगर में उनका घर बंद पड़ा है। 22 अक्तूबर को उनके पड़ोसियों ने उन्हें घर में चोरी होने की सूचना दी। पड़ोसियों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.