चाईबासा, अगस्त 10 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त चंदन कुमार ने छात्रों को विद्यालय से निकल कर राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने को कहा। इसके लिए जरुरी है कि सभी अपने-अपने लक्ष्य को सुनिश्चित करें कि आगे चलकर क्या करना है। कुछ वर्षों बाद में अपने आप को किस रूप में देखना चाहते हैं, इसे आज ही निश्चित करना होगा, तभी जाकर लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। वे रविवार को एमएल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय के संस्थापक स्व. मांगीलाल रूंगटा की जयंती के अवसर पर आयोजित स्कूल के वार्षिकोत्सव सह संस्थापक दिवस समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एमएल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय शहर के टाटा कॉलेज और महिला कॉलेज की जन्मस्थली के रूप में रहा है। विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य ...