मुरादाबाद, जनवरी 20 -- मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। थाना मूंढापांडे के गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह दो साल पहले हुआ था। पति दिल्ली में जॉब करता है। महिला के अनुसार उसके दो साल से कोई संतान नहीं है। आरोप लगाया कि सास, ससुर और दो देवर बीते पांच माह से दबाव बना रहे थे कि पति से तलाक लेकर अपने घर चली जा ताकि हम उसकी दूसरी शादी कर सकें। ससुर और दोनों देवरों ने उसे पीटने के बाद कपड़े फाड़ लिए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी सास-ससुर और दो देवरों समेत चार पर केस छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...