मुरादाबाद, मई 16 -- सुरजन नगर के नई बस्ती मोहल्ले में स्थित मदीना मस्जिद में शुक्रवार को नमाज से पूर्व, शहर इमाम मुफ्ती मोहिउद्दीन कासमी ने बयान जारी किया। शहर इमाम ने बताया कि आजकल अधिकतर घरों में ऐसा माहौल बना हुआ है कि औलाद मां-बाप का कहना नहीं मानते हैं और छोटे अपनों से बड़ों का एहतराम नहीं करते हैं। कुछ घरों में ऐसा भी देखा गया है कि अपनी औलादों के सामने मां-बाप डरे डरे से रहते हैं। इसका मुख्य कारण है कि हम लोग अपने बच्चों की परवरिश सही ढंग तथा नेक और हलाल कमाई से नहीं कर रहे हैं। किसी भी बच्चे को सही संस्कार देने के लिए उसको हलाल कमाई से सही परवरिश मिलना जरूरी है। इसके उपरांत नमाज अदा की गई तथा देश की तरक्की एवं बीमारी की शिफा के लिए दुआ मांगी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.