अलीगढ़, अक्टूबर 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक मामले में छह साल के बच्चे को शांतिभंग में पाबंद करने की लापरवाही पर दरोगा को एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने निलंबित कर दिया। साथ ही बच्चे के खिलाफ भेजी गई पाबंद की रिपोर्ट को भी रद्द कराया जा रहा है। 10 अक्टूबर को एसीएम द्वितीय की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि दो अक्टूबर को थाना क्वार्सी ने रिपोर्ट दी। इसमें कहा कि द्वितीय पक्ष छह साल का बालक व मोहल्ले के ही प्रथम पक्ष के बीच मकान के दरवाजे को खोलने को लेकर विवाद चल रहा है। इससे कभी भी शांति व्यवस्था भंग हो सकती है। ऐसे में चालानी रिपोर्ट भेजते हुए विपक्षी को अधिक से अधिक धनराशि के मुचलके से पाबंद किया जाए। इस पर अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) ने नोटिस जारी करते हुए 30 अक्टूबर को दोनों पक्षों को तलब किया था। नोटिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.