बांका, जनवरी 16 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर बांका पथ पर खेमीचक के समीप गुरुवार को बच्चे को बचाने में बाइक चालक गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल बाइक चालक बांका के सुमन कुमार ने बताया कि वह अपने घर से अमरपुर की ओर आ रहे थे। खेमीचक के समीप पहुंचते ही अचानक सड़क पर एक बच्चा दौड़ गया। उसे बचाने में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई तथा वह बाइक से गिर कर जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉ अपूर्व अमन सिंह ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.