बागपत, फरवरी 8 -- रमाला। किरठल गांव में गॉडविन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत नवोन्मेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुजरात एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि रहे है। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि जीवन में विद्या ऐसा धन है जो व्यक्ति को निरंतर आगे बढ़ने का आधार प्रदान करता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न करते हुए सभी को शिक्षा से अवश्य जोड़ें, क्योंकि घर में एक शिक्षित सदस्य पूरे परिवार के भविष्य को सकारात्मक दिशा देता है। बच्चों पर नियमित निगरानी रखने, संस्कारवान एवं चरित्रवान पीढ़ी के निर्माण तथा युवाओं में नशे और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिय...