गोरखपुर, मई 29 -- गुलरिहा। गुलरिहा क्षेत्र के नरायनपुर टोला मोहम्मदपुर में ढाई साल के एक बच्चे को थप्पड़ मारने पर हुए विवाद और मारपीट के मामले में गुलरिहा पुलिस ने आठ लोगों का शांति भंग में चालान किया है। बच्चे को लेकर हुए विवाद में दो गांव के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए थे। इसमें दोनों पक्षों से महिला पुरुष समेत कई चोटिल हो गए। इस मामले में गुलरिहा पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर 24 नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मनबढ़ों की तलाश में जुटी है। गुरुवार को गुलरिहा पुलिस ने बनगाई टोला रकसड़वा निवासी विनयलाल उर्फ राहुल, दिनेश, सूरज,रवि, सूरज, बबूंदर, विशाल व जीवलाल का शांति भंग में चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.