रांची, सितम्बर 16 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत मंगलवार को संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय से की गई। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कक्षा 10 की छात्रा साक्षी तिर्की को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. प्रभात ने बताया कि इस अभियान का मकसद बच्चों के पेट के कीड़े खत्म करना, खून की कमी एनीमिया रोकना और बच्चों की सेहत में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि पेट के कीड़े बच्चों की पढ़ाई, वजन और विकास पर असर डालते हैं। दवा खिलाने से बच्चों की सेहत बेहतर होती है। खून की कमी दूर होती है और शरीर मजबूत बनता है। अभियान के तहत 19 सितंबर तक जिले के 1 से 19 साल तक के लगभग 8.61 लाख बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। छोटे बच्चों को आधी गोली और बड़े बच्चों को पूरी गोली पानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.