नई दिल्ली, जनवरी 23 -- सभी पैरेंट्स चाहते हैं कि उनका न्यू बोर्न बेबी हेल्दी और सेफ रहे। लेकिन कई बार पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं के चक्कर में कुछ ऐसी बातें भी कर दी जाती हैं, जो बच्चे की सेहत के लिए सही नहीं होतीं। नवजात शिशु का शरीर बहुत नाजुक होता है और थोड़ी-सी लापरवाही भी बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए जरूरी है कि बच्चे की देखभाल सही जानकारी के साथ की जाए। इसी विषय पर जानी-मानी गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रिया सोनी ने कुछ अहम बातें बताई हैं, जिन्हें बच्चे के जन्म के बाद जरूर ध्यान में रखना चाहिए।बच्चे की आंखों में काजल लगाने से बचें डॉक्टर प्रिया के अनुसार नवजात बच्चे की आंखों में काजल लगाना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि काजल लगाने से आंखें सुंदर होती हैं, लेकिन डॉक्टर कहती हैं कि इससे कोई फायदा नहीं...