बुलंदशहर, मार्च 2 -- बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद में घर में बच्चे के घुसने से नाराज बहनोई ने अपने साले पर लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। अन्य लोगों के मौके पर पहुंचने से उसकी जान बच सकी। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला फैसलाबाद निवासी पीड़ित जावेद पुत्र हुसैनी ने तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी की दोपहर को उसका पुत्र आहद घर के बाहर खेल रहा था। उनका बहनोई फजलू सामने ही एक मकान में किराए पर रहता है। आरोप है कि उनका पुत्र खेलने के दौरान ही बहनोई फजलू के यहां खेलने चला गया, जिस पर बहनोई गुस्सा हो गया और उसने पुत्र के साथ मारपीट कर दी। इस पर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी बहनोई ने उससे भी गाली-गलौच करते हुए लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.