बांदा, मई 13 -- बांदा। संवाददाता। बच्चे का इलाज कराने प्रयागराज गए परिवार के घर से चोर नकदी और जेवरात उठा ले गए। वहां से लौटने पर वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदौसा थानाक्षेत्र के दुबरिया निवासी अशोक कुमार के मुताबिक, शुक्रवार सुबह बच्चे का इलाज करवाने इलाहाबाद चला गया था। घर में कोई नहीं था। ताला बंद था। रात्रि में घर वापस नहीं आ पाया। उसी रात्रि में ताला तोड़कर घर में चोरी हो गई है। दूसरे दिन जब पहुंचा तो घर का ताला टूटा और पूरा सामान बिखरा मिला। चोर बक्सा उठा ले गए थे। उसमें खेती के नए पुराने कागज, लड़की का जेवर व नगद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। घर से थोड़ी दूरी पर ताला टूटा खाली बक्सा पड़ा मिला। पीड़ित के मुताबिक, कान का झुमका सोने का लगभग 5 ग्राम, मंगलसूत्र ...