घाटशिला, फरवरी 20 -- घाटशिला, हिटी। रसोईया की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब विद्यालयों में दिखना शुरू हो गया है। क्योंकि, अधिकतर स्कूल के रसोईया विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाना बंद कर दिये हैं। जो कुछ रसोईया बची हैं, वे चोरी-चुपके ही भोजन बना रही हैं। इस हड़ताल के कारण गुरुवार को कई स्कूल के शिक्षक स्वयं छात्र-छात्राओं के साथ भोजन बनाते देखे गये। जिसके कारण कई विद्यालय में पढ़ाई भी अब प्रभावित होने लगी है। शिक्षक को भी भोजन बनाना मजबूरी है। क्योंकि शिक्षा विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी हाल में विद्यालय में मध्याह्न भोजन बंद नहीं होना चाहिए, इसे लेकर शिक्षक को जो वैक्लपिक व्यवस्था करना हो करे। हालांकि, शिक्षक ने सोचा था कि रसोईया अगर मध्याह्न भोजन नहीं बनाती है तो माता समिति के सदस्यों से भोजन बनवाया जायेगा, लेकिन कई स्कूलों में म...