सितारगंज, अक्टूबर 22 -- उत्तराखंड के सितारगंज के सम्पूर्णानंद खुली जेल से रेप-मर्डर में उम्रकैद की सजा काट रहा खूंखार कैदी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्च अभियान चलाया। घंटों पुलिस बेबस नजर आई और करीब पौने पांच घंटे बाद फरार कैदी को पकड़ लिया गया। दोषसिद्ध बंदी करीब 40 वर्षीय पवन सैनी पुत्र तीरथ सिंह निवासी फतेहपुर रेहड़, बिजनौर यूपी सम्पूर्णानंद खुली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे गिनती के दौरान पवन अनुपस्थित पाया गया। उसकी झोपड़ी भी खाली थी। जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेल परिसर व आसपास के जंगलों में कॉम्बिंग शुरू की। यह भी पढ़ें- चीज का ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.